पूर्वी दिल्ली। रोहताश नगर विधानसभा के राम नगर वार्ड स्थित श्री राम पार्क में सौर ऊर्जा और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर आरडब्ल्यूए राम नगर और बीएसईएस यमुनापावर लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से शिविर लगाया गया। इसमें योजना से जुड़ी सब्सिडी और लाभ की जानकारी दी गई, साथ ही बिजली बिल में बचत के तरीके और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा उपाध्यक्ष अमित पचौरी, कानूनी सलाहकार सुभाष सभरवाल, सह-सचिव संजीव मल्होत्रा, प्रवक्ता अजेश भार्गव और महेश काठपालिया मौजूद रहे। संवाद