फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में कैमरे के बाद अब हो रही सघन तलाशी

Mon, 22 Sep 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कॉलेज में खुफिया कैमरे मिलने के बाद ग्रेनो के कॉलेजों में भी खौफ बढ़ गया है। ग्रेनो के कॉलेज हॉस्टलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन व पुलिस ने कई हॉस्टलों में सघन जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित कॉलेजों में खासकर गर्ल्स हॉस्टल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वार्डन पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

कई कॉलेजों में वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में रखा गया है और उनके दिशा-निर्देश में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस और कॉलेज प्रशासन इसे लेकर सावधान हो गए हैं। ऐसे सभी स्थानों पर सघन जांच की जा रही है जहां खुफिया कैमरे लगे होने की आशंका बन सकती है।

एक्यूरेट कॉलेज के प्रवक्क्ता अमित रंजन ने बताया कि हॉस्टल में रविवार को जांच-पड़ताल की गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। उधर, एनआईईटी कॉलेज के हॉस्टल में लगातार जांच की जा रही है। कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा पहले से अधिक बढा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें