फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त बन आए और किया महिला का रेप

Tue, 30 Jun 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर में रविवार रात पांच युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी खुद को पति का दोस्त बताकर घर में आए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी।

सुभाष नगर में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने बताया कि रविवार शाम जब वह घर पर अकेली थी, उसी वक्त पांच युवक उसके घर पर आए। उन्होंने बताया कि वे उसके पति के दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बचाव किया लेकिन..

इस पर महिला ने उन्हें घर में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद चार युवकों ने महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी, जबकि एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया।

बचाव के लिए महिला ने युवक को डंडे भी मारे, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। देर रात महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल के मुताबिक महिला के बयान के आधार पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें