फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से लगाई मदद की गुहार तो ब्लैकमेल कर मांगने लगे छह लाख

Wed, 11 Dec 2019 09:44 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पी-3 सेक्टर स्थित ओयो रूम में रेप की शिकार हुई 17 साल की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी पड़ोसी महिला को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। तफ्तीश में सामने आया है कि पीड़िता ने पड़ोसी महिला और उसके पति से मदद की गुहार लगाई। दोनों मुख्य आरोपी के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग कर छह लाख रुपये की डिमांड करने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी देहात रणविजय सिंह ने सूरजपुर एसएसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर बताया कि बुलंदशहर की रहने वाली एक 17 साल की युवती ग्रेटर नोएडा के एक गांव में किराये पर कमरा लेकर अपने परिवार के साथ रहती है। वह मेड का काम करती है। पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले ऑटो चालक अर्जुन व उसकी पत्नी ने उनकी मुलाकात फरमान नाम के युवक से कराई। 

वह एयरकंडीशन मैकेनिक है। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि फरमान ने युवती को पी-3 सेक्टर स्थित एक ओयो रूम्स में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। अश्लील वीडिय़ों भी बना ली। घटना के बाद पीड़िता इतनी डर गई कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। एक महीने तक आरोपी फरमान उसको ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने भी मदद की जगह दिया धोखा

पीड़िता ने रेप और अश्लील वीडियों बनाने के बारे में पड़ोसी अर्जुन व उसकी पत्नी हिना को बताया। उनसे मदद मांगी। आरोप है कि दंपति ने फरमान का मोबाइल छीन लिया। उसके बाद खुद वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की से 6 लाख रुपये की मांग की। बाद में रेप के आरोपी को भी ब्लैकमेलिंग में शामिल कर लिया। 

तीनों मिलकर हर रोज रुपये की डिमांड करते। पीड़ित लड़की ने कई बार इन लोगों के समक्ष गिड़गिड़ाकर वीडियो डिलीट करने का आग्रह किया। आरोपी 6 लाख रुपये की डिमांड पर अड़े रहे। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को साथ लेकर 9 दिसंबर को कोतवाली पहुंचे। 

यहां पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी फरमान व पड़ोसी अर्जुन को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया जबकि पड़ोसी महिला हिना को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें