फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गया, और कर दी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त राहुल (24) के रूप में हुई है। परिजनों ने राहुल के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मयूर विहार थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस राहुल के चार दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक राहुल, परिवार के साथ 225/28 त्रिलोकपुरी, अंबेडकर बस्ती में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व दो शादीशुदा बहनों के अलावा पत्नी रेनू व दो बेटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोस्त ही बना दोस्त का कातिल

राहुल छोटा-मोटा काम करता था। बुधवार रात करीब 8:00 बजे घर के सामने रहने वाला महेश नामक राहुल का दोस्त उसे बुलाकर ले गया। महेश का कहना था कि उसे एक अन्य दोस्त बुला रहा है।

राहुल, महेश के साथ चला गया। इस बीच रात करीब 10:30 बजे राहुल की बहन नीतू को किसी पड़ोसी ने बताया उसके भाई को किसी ने चाकू मार दिया है।

नीतू फौरन चौक पर पहुंची। वहां राहुल खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचना देने के बाद नीतू राहुल को लेकर एलबीएस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने महेश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे व तीन अन्य युवकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें