फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जले अलाव तो करें फोन

Sat, 21 Dec 2013 12:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने 33 जगहों पर अलाव जलाने का इंतजाम किया है। सुबह और शाम अलाव जलाने के लिए सभी स्थानों पर तीन-तीन कुंतल लकड़ी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये अलाव सेक्टर एक स्थित गोलचक्कर, नया बांस, अट्टा चौक, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 19 का टेलीफोन एक्सचेंज, जामा मस्जिद सेक्टर आठ, सेक्टर 12-22 क्रासिंग, सेक्टर 22-55 के टी प्वाइंट पर अलाव जलेंगे।

सेक्टर 32-57 की क्रासिंग, खोड़ा रजत विहार, सेक्टर 3-5 का चौराहा, हरौला सब्जी मंडी, झुंडपुरा पुलिस चौकी, वसुंधरा एंक्लेव पुलिस चौकी, सेक्टर 21, 22, 24 व 25ए की क्रासिंग पर भी यह व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


सेक्टर 15ए के गेट नंबर दो के पास, अट्टा पीर, झुग्गी-झोपड़ी सेक्टर आठ, रामलीला ग्राउंड, गुलमोहर मार्केट, स्पाइस वर्ल्ड सेक्टर 25 के पास भी अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सेक्टर 12 का मेट्रो हॉस्पिटल, ए ब्लॉक पोस्ट ऑफिस व पंचशील पार्क, सेक्टर 20 का मुख्य गेट, शिव मंदिर बरौला, सी 22-सेक्टर आठ के सामने, हनुमान मंदिर सेक्टर 71 के सामने भी यही व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


सेक्टर 31 स्थित मंदिर केपास, बरौला के एसडी पब्लिक स्कूल के पास, सी-284 सेक्टर 10 केसामने और सेक्टर 71 व 52 के चौराहे पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं।

प्राधिकरण के वर्क सर्किल एक के परियोजना अभियंता मोहम्मद इशरत ने बताया कि यदि इनमें से किसी भी जगह अलाव न जल रहा हो तो उनके मोबाइल नंबर 9582793019 व अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 9312009777 पर सूचना दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें