- वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम में कांग्रेस की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कमान सराय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रैली के गुरुग्राम प्रभारी पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से अधिक-से-अधिक लोगों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया।
मलिक ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हो रही है। मलिक ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ और वार्ड से लोगों को दिल्ली ले जाने की अपील की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा।