फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी पासकर चला रहा था पूरा रैकेट, प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोन के नाम करता था ठगी

Wed, 18 Jul 2018 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार योजना (पीएमआरवाई) के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली के समयपुर बादली में छापेमारी कर 6 लोगों को कॉल सेंटर के जरिये पूरा रैकेट चलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

            
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे एक व्यक्ति का कॉल आया था, जिसने उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार जेनरेशन प्रोग्राम के तहत लोन दिलाने का झांसा दिया। लोन के नाम पर उसने अलग-अलग समय में कुछ राशि बैंक खाते में जमा कराई। इस मामले की जांच करते हुए साइबर थाना पुलिस को पता लगा कि यह कोई इकलौता मामला नहीं है। जांच के दौरान पुलिस को अन्य वारदात के बारे में भी जानकारी मिली। 
           
इस पर पुलिस ने जाल बिछाकर दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में छापेमारी की। यहां पुलिस ने कॉल सेंटर में 6 लोगों को दबोचा। आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर के टीम लीडर समयपुर बादली निवासी सुनील यादव व उनके साथी केशव, दिलीप, अजीत, सूरज, पकंज चौधरी के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) डॉ हितेश यादव ने बताया कि आरोपी सुनील यादव आईआईटी पास है।
विज्ञापन


वह दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में वारदात करने से परहेज करते थे। उन लोगों को शिकार बनाते थे जो दिल्ली एनसीआर से दूर रहते हैं। करीब डेढ़ वर्ष से वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।            

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें