फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैट ने लॉन्च किया फिनटेक पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के साथ मिलकर एक विशेष फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप और महिला उद्यमियों को आसान और तेजी से ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुए समारोह में इसका शुभारंभ कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और श्रीराम फाइनेंस के संयुक्त प्रबंध निदेशक जीएम जिलानी ने किया। यह पोर्टल कैट के व्यापक नेटवर्क को श्रीराम फाइनेंस की ऋण वितरण प्रणाली से जोड़ता है। इसके माध्यम से एमएसएमई ऋण (सुरक्षित व असुरक्षित), व्यक्तिगत ऋण, स्वर्ण ऋण, दोपहिया वाहन ऋण और वाणिज्यिक वाहन वित्तपोषण जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें