दूसरी तरफ आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कॉरीडोर-1 आरबीएस कालेज मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी कालेज मेट्रो स्टेशन के बीच सिंचाई विभाग की निष्प्रयोज्य भूमि को मेट्रो निर्माण के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाने को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया।
एटीएस, सुरक्षा शाखा और जिलों के लिए खरीदे जाएंगे 1035 वाहन
कैबिनेट ने यूपी एटीएस, सुरक्षा शाखा और जिलों के लिए 1035 वाहनों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि एटीएस द्वारा कुल 60 वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें 37 निष्प्रयोज्य वाहन जैसे बस, बोलेरो, मोटरसाइकिल आदि शामिल हैं।
वहीं 23 नई टीवीएस अपाचे बाइक भी खरीदी जाएंगी। वहीं सुरक्षा शाखा द्वारा वीवीआईपी सुरक्षा के लिए 76 स्कार्पियो एन गाड़ियों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा जिलों में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रकार के 899 वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।