फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सऊदी रियाल बदलने के नाम पर कैब चालक से दो लाख की ठगी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में झांसे में लेकर मंगलम रेड लाइट के पास की थी वारदात, बैग में कागज के टुकड़े भरकर हुए थे आरोपी फरार
विज्ञापन

-500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हर्ष विहार से पकड़ा गया सादिक शेख, प्रीत विहार थाने का भी रहा है अपराधी

अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने सऊदी रियाल एक्सचेंज कराने के नाम पर एक कैब चालक से 2 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर वारदात में शामिल एक आरोपी को हर्ष विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सादिक शेख (45) के रूप में हुई है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को कैब चालक अखिलेश कुमार ने मधु विहार थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 13 अक्तूबर को कनॉट प्लेस में एक शख्स ने सऊदी मुद्रा एक्सचेंज कराने में मदद मांगकर उससे संपर्क किया था। पहले रियाल के छोटे नोट दिखाकर उसका विश्वास जीता गया। बाद में बड़े सौदे के बहाने पीड़ित से 2 लाख रुपये लेकर आने को कहा। योजना के अनुसार 17 अक्तूबर को पीड़ित 2 लाख रुपये लेकर मंगलम रेड लाइट के पास पहुंचा। वहां आरोपियों ने उसे सऊदी रियाल से भरा एक बैग थमाया। बदले में दो लाख नकद वाला बैग लेकर आरोपी वहां से चला गया। पीड़ित ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें रियाल की जगह सिर्फ अखबार के टुकड़े भरे हुए थे। इस संबंध में मधु विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएटीएस प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास के रूट पर लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और स्थानीय खुफिया की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान यासिन शेख, सादिक, अमीररोन और रिंकू के रूप में की। पुलिस ने मामले में जाल बिछाकर मुख्य आरोपी सादिक शेख को हर्ष विहार से दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सादिक के खिलाफ पहले से प्रीत विहार थाने में ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस उसके बाकी फरार साथियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें