फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्रो कंपनी का कैब ड्राइवर रहस्यमय हालत में गायब

Wed, 07 May 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर स्थित बादौली गांव में रहने वाला कैब चालक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पीड़ित परिजनों द्वारा ग्रेटर नोएडा कोतवाली में युवक के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। युवक एक माह से गायब था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: मथुरा निवासी सतीश कुमार ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के बादौली गांव में किराए पर रहता था। वह एक सप्ताह में अपने घर पर जाता था।

वह विप्रो कंपनी में कैब चलाता था। लेकिन इस सप्ताह वह घर भी नहीं गया और उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। जिससे परिजन चिंतित हुए और ग्रेटर नोएडा के बादौली गांव में आकर जांच पड़ताल की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला तो वह पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने सतीश कुमार के अपरहण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने युवक की तलाश में करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और जब से मोबाइल बंद हुआ है तब से कहां लोकेशन थी।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें