फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का पीछा कर रहे कैब चालक को मारी गोली, मौत

Sat, 29 Sep 2018 05:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति से लूट कर भाग रहे बदमाशों का दबोचने के लिए पीछा कर रहे कैब चालक को एक बदमाश ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेंद्र नामक व्यक्ति अपने कर्मचारी से कलेक्शन के रुपये लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाश उससे रुपये छीनकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। 

इसी बीच जागृति एन्क्लेव में आए कैब चालक जगतपुरी निवासी मोहित (28) ने बदमाशों का किसी वारदात को अंजाम देकर भागने और भीड़ की आवाज सुनी तो बहादुरी का परिचय देते हुए वह भी उनके पीछे भागा और एक बदमाश को पकड़ा।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे बदमाश ने गोली चला दी, जो मोहित को लगी। लोग उसे संभालने में लगे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।  मोहित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें