फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट पर उपचुनावः अजय माकन ने डाला वोट

Sun, 09 Apr 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय माकन ने डाला वोट - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली की विधानसभा सीट राजौरी गार्डन पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच द‌िल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपना वोट डाला। वहीं ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) को लेकर चल रहे विवादों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजौरी गार्डन के सभी पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम के साथ वोटर पेरिफेरल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
  इस ईवीएम का इस्तेमाल इस‌ल‌िए क‌िया जा रहा है जिससे बाद में लगने वाले आरोपों से बचा जा सके। मतदान सुबह 8 से शुरु हो चुके हैं और शाम छह बजे तक चलेंगे। राजौरी गार्डन उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला 1 लाख 66 हजार 518 मतदाता करेंगे। कुल 166 पोलिंग बूथ बनाएं गए है।
इसमें 20 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। एक ऑब्जर्वर के अलावा सेक्टर्स ऑफिसर पूरे विधानसभा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Rajouri Garden assembly seat bypoll: Congress leader Ajay Maken casts his vote #Delhi pic.twitter.com/dRyIFRQ402 — ANI (@ANI_news) April 9, 2017
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों की हो रही वीडियोग्राफी

डेमो इमेज
पीठासीन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि हम सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल कर रहे है। इससे मतदाता को वोट देने के दौरान ही पता चल जाएगा कि उसका वोट किसे गया है।
  एक स्लिप निकलेगी जो वहीं नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। सभी ईवीएम का दो बार मॉक पोल हो चुका है। रविवार को मतदान से पहले फिर मॉक पोल होगा उसके बाद ही मतदान शुरू होगा।
  राजौरी गार्डन सीट पर हो रहे उपचुनाव में 20 इलाकों में पडने वाले पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील या अतिसंवेदनशील वर्ग में रखा गया है। यहा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ चुनाव आयोग माइक्र ऑब्जर्वर की तैनाती करेगी। इसके अलावा पूरे मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

क्या कहते हैं आंकड़ें?
-1.66 लाख मतदाता 
-87,449 पुरुष मतदाता
-79,063 महिला मतदाता
-166 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
-166 ईवीएम मशीनें लगाई जाएगी। 
-25 ईवीएम रिजर्व रखी जाएंगी। 
-20 पोलिंग स्टेशन के इलाके संवेदनशील।
-17 सेक्टर ऑफिसर्स तैनात होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें