खजूरी खास इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र ने कई बार वारदात को अंजाम दिया।
31 दिसंबर को भी आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन उस दिन वह कामयाब नहीं हो पाया। हिम्मत कर छात्रा ने परिजनों को मामले की शिकायत की।
छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा सलमा (14) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है।