फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत तक मिलेगा शिखर एंक्लेव में फ्लैट

Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित आवास विकास परिषद की शिखर एंक्लेव सोसायटी के आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। योजना का करीब डेढ़ साल से अटका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


योजना को लेकर कांट्रेक्टर के साथ चल रहा विवाद खत्म हो गया है। कांट्रेक्टर के कोर्ट से केस वापस लेते ही योजना का काम शुरू हो जाएगा।

चीफ इंजीनियर आरके अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदार की मांगों को मान लिया गया है। इसके बाद ठेकेदार ने कोर्ट में दी गई अर्जी वापस लेने की बात मान ली है।

ठेकेदार का कहना है कि वह नवंबर तक निर्माण पूरा कर लेगा। योजना का पजेशन आवंटियों को नए साल से पहले मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि आवास विकास परिषद ने वर्ष 2009 में 216 टू और थ्री बीएचके की लग्जरी योजना को लांच किया था। मगर इसमें लगातार अड़चनें आती रहीं। इस कारण योजना में देरी हो रही है। परिषद की पहली बहुमंजिला योजना शिखर एंक्लेव का पजेशन 2012 में दिया जाना था।
विज्ञापन


डेढ़ साल से अटका है काम
करीब डेढ़ साल पहले योजना में काम कर रहे एक ठेकेदार ने टेंडर के नियमों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में हाईकोर्ट ने निर्माण पर स्टे लगा दिया था।
विज्ञापन


इससे योजना का काम अटक गया था। इससे पूर्व पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने पर 2013 में करीब एक साल तक योजना का काम अटका रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें