फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD By Election: दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में उप-चुनाव, नवंबर में होगा मतदान; अधिसूचना जारी

Tue, 28 Oct 2025 02:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन वार्डो के लिए 30 नवंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के 12 वार्डों में होने वाले उप-चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन वार्डों में मतदान 30 नवंबर को संपन्न होगा, जिसके बाद मतगणना की जाएगी। यह उप-चुनाव उन सीटों पर हो रहा है जहां हाल ही में पार्षद या तो इस्तीफा दे चुके हैं या फिर अन्य कारणों से पद रिक्त हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम उप चुनाव के लिए नामांकन 10 नवंबर से शुरू होंगे वहीं मतदान 30 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा इसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 

इस 12 वार्डों में उप चुनाव होंगे
शालीमार बाग 
अशोक विहार
चाँदनी चौक
चाँदनी महल
द्वारका - बी
दिचाऊं कलां 
नारायणा
संगम विहार - ए
दक्षिण पुरी
ग्रेटर कैलाश
विनोद नगर

चुनाव का पूरा कार्यक्रम
नोटिफिकेशन और नामंकन - 3 नवंबर
नामांकन भरने की अंतिम तारीख- 10 नवंबर
नामांकन की जांच - 12 नवंबर
नामांकन वापस लेने की तारीख - 15 नवंबर
मतदान - 30 नवंबर 2025  (रविवार) सुबह 7.30 से 5.30 बजे तक
मतगणना - 3 दिसंबर 2025

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें