दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में मंगलवार दोपहर एयर इंडिया की एक बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, जिसमें सीआईएसएफ कर्मी भी शामिल थे।
आग पर तुरन्त काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे एयर इंडिया की एक बस में आग लगने की जानकारी मिली।
बस में उस समय कोई यात्री या सामान नहीं था। बस में केवल ड्राइवर मौजूद था। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।