फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में विधानसभा उपचुनाव घोषित,  23 को होगा मतदान

Fri, 28 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बवाना विधानसभा उपचुनाव घोषित, आचार संहिता लागू       
-29 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया 5 अगस्त तक चलेगी      
-बवाना विधानसभा में कुल 2.88 लाख से ज्यादा मतदाता, , वीवीपीएटी  से होगा चुनाव      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 27 जुलाई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी बवाना विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने बुधवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव घोषणा के साथ ही बवाना में आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


आगामी 29 जुलाई को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रकिया 5 अगस्त तक चलेगी। 23 अगस्त को मतदान होगा। वोटों की गिनती 28 अगस्त को होगी।

चुनाव आयोग इस उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वीवीपीएटी (वोटर वेरीफेरल पेपर ऑडिट ट्रेल) का भी प्रयोग करेगी। ईवीएम पर बीते दिनों उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। बवाना विधानसभा में कुल 379 पोलिंग स्टेशन हैं।
विज्ञापन


सभी पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी करेगी। बवाना विधानसभा में कुल 2.88 लाख से ज्यादा मतदाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

आचार संहिता लागू

भारतीय निर्वाचन आयोग
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिला निवार्चन अधिकारी कार्यालय को इस बारे में अवगत करा दिया है। अब वहा किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी।

29 जुलाई से 5 अगस्त के बीच नामांकन होगा। 7 अगस्त तक नामांकन की छंटाई होगी। 9 अगस्त कर उम्मीदवरों के पास नाम वापस लेने का मौका उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

फैक्ट फाइल।       
29 जुलाई से 5 अगस्त तक नामांदन की प्रक्रिया       
9 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।       
23 अगस्त को मतदान होगा।       
28 अगस्त को मतगणना होगी।       
2,88,601 कुल मतदाता बवाना विधानसभा में।       
1,60974 पुरूष मतदाता है।       
1,27,603 महिला मतदाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें