फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी, दो के नामजद रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2019 02:38 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-41 में रहने वाले एक कारोबारी के घर पत्र भेजकर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने, घर छोड़ने पर परिवार के किसी सदस्य को उठा लेने की भी धमकी दी गई है।

विज्ञापन


कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की निगरानी  पुलिस के उच्च अधिकारी कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-41 में एक कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास 13 मार्च को एक पत्र आया। इसमें बाबर एजाद अली नामक शख्स ने उनसे 2 करोड़ रुपये एक पते पर भेजने के लिए कहा। पत्र में कहा गया कि अगर वह पैसे नहीं देते तो घर के किसी सदस्य को उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्र में रंगदारी की मांग करने वाले ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। इस पत्र के मिलने के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। कारोबारी ने शिकायत एसएसपी से की। उनके आदेश पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बाबर एजाद अली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें