फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुदकुशी करने यमुना किनारे पहुंचा कारोबारी, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
कारोबार में नुकसान के चलते तनाव में चल रहा एक कारोबारी अचानक घर से लापता हो गया। घर छोड़ते समय उसने अपने भाई और दोस्त को मैसेज कर खुदकुशी करने की बात लिखी। इसके बाद परिजनों ने बिना देरी किए पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कारोबारी के फोन की लोकेशन का पता लगाया। फोन की आखिरी लोकेशन जगतपुर के पास यमुना खादर में मिली। पुलिस टीम ने इलाके में तीन से चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर कारोबारी को सुरक्षित बरामद कर लिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि संजीव वर्मा ने 24 अक्तूबर को अपने कारोबारी बेटे रितिक वर्मा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रितिक 23 अक्तूबर की रात घर से निकला था, लेकिन 24 घंटे बाद भी वह घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें