नेहरू बाजार में धनतेरस की खरीदारी करते
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर राजधानी में पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ। धनतेरस के मद्देनजर तमाम बाजार ग्राहकों से पटे हुए थे। उन्होंने जमकर सोना, चांदी, वाहन, रसोई उपकरण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एवं झाड़ू की खरीदारी की।
चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, नया बाजार में भारी खरीदारी हुई। वहीं कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, रोहिणी, राजौरी गार्डन, द्वारका, जनकपुरी, साउथ एक्सटेंशन, खान मार्केट, मालवीय नगर, सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, वसंत कुंज, मुनिरका, लाजपत नगर, कालकाजी, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, जगतपुरी, शाहदरा, तिलक नगर सहित विभिन्न बाजारों में खूब बिक्री हुई।