फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोजगार की मांग, बस मार्शलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास पर जमा कराया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली सिविल डिफेंस के बेरोजगार महिला और पुरुष बस मार्शलों ने सोमवार को अपने सुनिश्चित रोजगार की मांग को लेकर सिविल लाइंस स्थित चंदगी राम अखाड़े पर प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल हुए। इस दौरान दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस प्रशासन ने छठ पर्व का हवाला देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रोजगार की मांग से जुड़ा ज्ञापन उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास पर जमा कराया।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखीं। इसमें सरकार उन्हें नियमित रोजगार दे, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। या फिर उन्हें मृत्यु का वरदान दे, क्योंकि लगातार बेरोजगारी से उनका भविष्य अंधकार में चला गया है। बस मार्शलों का दावा है कि उन्होंने आठ से 10 साल तक सेवा देने के बाद अब खुद को बेरोजगार पाया है, जिससे हजारों परिवार संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी मुकेशपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रोजगार बहाली नहीं की गई, तो वे भाजपा नेताओं के वादों और तस्वीरों वाले पोस्टर व बैनर दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाएंगे, ताकि जनता उनके झूठे वादों से अवगत हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें