आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के निकास गेट पर अब बस रोकर यात्री चढ़ाना महंगा पड़ेगा। ऐसे करने वाले बस चालकों को अब 1000 रुपये का चालान भरना पड़ेगा।
आनंद विहार पर प्रदूषण के चलते बिगड़ी आबोहवा को देखते दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरशन (डीटीआईडीसी) ने यह आदेश जारी किया है।
दरअसल बीते 24 अक्तूबर को इंवायरमेंट प्रोटेक्शन कंट्रोल एजेंसी (ईपीसीए) की टीम ने आनंद विहार का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने पाया था कि कई बसें आनंद विहार बस अड्डे के निकास गेट पर बस चालक यात्रियों को बैठाते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती और वहां प्रदूषण फैलता है। ईपीसीए ने इसपर सख्त रुख अपनाया था।