फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से दोगुना हो जाएगा किराया

Mon, 21 Apr 2014 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव बस स्टैंड से इफ्को चौक तक का सफर एक मई से महंगा होगा। लोगों को यहां तक के सफर तय करने के लिए अब दस रुपये चुकाने होंगे। अभी तक यह किराया महज पांच रुपये था।
विज्ञापन


महरौली रोड ऑटो रिक्शा यूनियन ने इसे लागू करने के लिए जिला प्रशासन से भी अनुमति ले ली है। एक मई से बढ़े किराए पर झंझट न हो, इसके लिए यूनियन से संबंधित ऑटो चालकों ने फ्रंट शीशे पर इसकी सूचना चस्पा कर दी है।

ऑटो चालक लोगों को आगाह भी कर रहे हैं कि एक मई से दस रुपये देना होगा। अभी तक गुड़गांव के दूसरे इलाके के मुकाबले इस रोड पर सफर सस्ता था। लेकिन, एक मई के बाद गुड़गांव के दूसरे इलाके की तरह दस रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


अभी तक बस स्टैंड से इफ्को चौक तक पांच रुपये देकर इस बीच कहीं भी उतरा जा सकता है। इफ्को चौक से एमजी रोड या एमजी रोड से सिकंदरपुर तक भी पांच रुपये रुपये देने होते हैं, लेकिन एक मई से इनके लिए भी दस रुपये देना होगा। वहीं बस स्टैंड से एमजी रोड और सिकंदरपुर तक भी दस रुपये होंगे।

यूनियन का मानना है कि करीब तीन साल पहले गुड़गांव के सभी रूटों में किराया बढ़ोतरी कर दस रुपये कर दिया गया था, केवल बस स्टैंड से इफ्को चौक तक किराया पांच रुपये था। इस बीच डीजल के दाम भी बढ़े हैं। इसे देखते हुए प्रशासन से अनुमति लेकर किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है।

गौरतलब है कि राजकीय महिला कॉलेज, आईटीआई और दिल्ली या फरीदाबाद के लिए कैब पकड़ने वाले हजारों लोग हर दिन सफर करते हैं। ऑटो किराया बढ़ोतरी होने से इस रूट पर चलने वाली मिनी बसें या सिटी बसें ऑटो का विकल्प बनेगी।

कुछ ऑटो चालक कर रहे मनमानी
यूनियन द्वारा ऑटो किराया बढ़ाने के बाद ही ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। यूनियन की ओर से जारी किराया बढ़ोतरी के पंपलेट में कुछ ऑटो चालकों ने उसे काट दिया है तो कुछ ने उस पर काली पट्टी चढ़ा दी है। इस रूट पर चलने वाली सवारियों से अभी से यूनियन का पंपलेट दिखाकर दस रुपये वसूल रहे हैं। दस रुपये नहीं देने की सूरत में झगड़े की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें