नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर गांव के पास बुधवार सुबह बाइक सवार दंपति को बचाने के चक्कर में दो बस टकरा गईं। इस घटना में बाइक सवार दंपति समेत करीब 17 लोग घायल हुए हैं।
घायल दंपति को यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि कुछ घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा। बाइक सवार पति और पत्नी नोएडा के सेक्टर-44 से सिकंदराबाद जा रहे थे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह नोएडा से रोडवेज बस यात्रियों को लेकर ग्रेटर नोएडा जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर सफीपुर गांव के पास एक बाइक सवार दंपति अचानक बस के सामने आ गया।