फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगर जलाया कूड़ा तो बढ़ सकती है आपकी परेशानी

Wed, 09 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कूड़ा न जलाने की दिलाई शपथ 
कूड़ा और पत्तियां जलाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: नगर निगम


- उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कूड़ा न जलाने की दिलाई शपथ
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम सड़कों और पार्कों में कूड़ा व पत्ते जलाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करेगा। उसने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर मंगलवार को बैठक में कूड़े और पत्तियों को जलाए जाने से प्रदूषण बढने की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर श्याम शर्मा ने चारों जोनों के उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग होकर कार्य करें। प्रदूषण की समस्या सभी परेशान है।

इस कारण प्रदूषण को कम करने का प्रयास करें। वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने आदेश दिया कि पार्कों में घास लगाई जाए और अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने बैठक के बाद सभी जोनों के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कूड़ा खुले में न जलाने और पार्कों में गड्ढा खोदकर पत्तियों को दबाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी कम की

- फोटो : अमर उजाला
पत्ते जलाने की घटनाओं की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए और उन्होंने आग बुझाने की जिम्मेदारी मालियों की तय की। ऐसा नहीं करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे अपने अधिकार क्षेत्र, पार्कों, सड़कों, गलियों में किसी भी प्रकार की पत्तियां व कूड़ा नहीं जलाएंगे और किसी और को भी कूड़ा नहीं जलाने की प्रेरणा देंगे। दिल्ली को हरा-भरा, स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिदिन प्रयत्नशील रहेंगे।

राजधानी में प्रदूषण का प्रकोप कम होने पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों की छुट्टी कम कर दी है। उसके सभी स्कूल अब 10 नवंबर से खुल जाएंगे। उसने पहले 12 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी की थी, जबकि अन्य दोनों नगर निगम ने नौ नवंबर तक छुट्टी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें