फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी कांडः चार हफ्ते बाद रविवार को ही भाटिया परिवार के 12वें सदस्य की हुई मौत

Mon, 23 Jul 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यहां तक कि वहां के लोग अब भी इस हादसे से काफी सदमे में हैं। वहीं इस बीच एक खबर है परिवार के 11 लोगों की सामूहिक मौत के चौथे हफ्ते में ही भाटिया परिवार के 12वें सदस्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं घर के कुत्ते टॉमी की, जो छोटे बेटे ललित के काफी करीब था। बुराड़ी कांड के बाद टॉमी को नोएडा के सेक्टर-55 में कुत्तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल की क्लीनिक में लाया गया था।

यहां टॉमी का इलाज चल रहा था। बता दें कि जब से टॉमी को नोएडा लाया गया था उसकी तबियत खराब चल रही थी। हालांकि उसकी तबियत में सुधार होने लगा था। उसने खेलना भी शुरू कर दिया था। लेकिन रविवार को अचानक ही टॉमी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से जाते वक्त रोया था टॉमी

- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि भाटिया परिवार का टॉमी पिटबुल-इंडियन मिक्स प्रजाति का कुत्ता था। भाटिया परिवार की मौत के बाद वह ढाई दिनों तक छत पर बंधा रहा था।

इस दौरान उसने केवल पानी पिया था। खाना नहीं खाया था। रविवार शाम को जब उसे नोएडा क्लीनिक लाया गया तो उसे 108 डिग्री बुखार था। यहां भी 24 घंटे तक उसने कुछ खाया नहीं था। केवल पानी पर रहा। इलाज के बाद अब उसकी सेहत में सुधार है।
 
जब उसे बुराड़ी के घर से ले जाया जा रहा था तब वह जाने को तैयार नहीं था और उसकी आंख से आंसू भी बह रहे थे। उस वक्त उसे देख कर सभी की आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें