बुलंदशहर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में घर से दौड़ लगाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वारदात की जांच के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम मौके पहुंची है। शुक्रवार की सुबह चार बजे अबरार पुत्र जब्बार उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गांव अहमदगढ़ घर से रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए निकला था।
पुलिस के अनुसार स्यारली अहमदगढ़ रोड पर दूधी सिंह की ट्यूवेल के निकट युवक का शव पड़ा मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।