फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः रोजाना की तरह दौड़ लगाने गए युवक की वापस आई लाश, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 18 Sep 2020 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में घर से दौड़ लगाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वारदात की जांच के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम मौके पहुंची है। शुक्रवार की सुबह चार बजे अबरार पुत्र जब्बार उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गांव अहमदगढ़ घर से रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए निकला था।

पुलिस के अनुसार स्यारली अहमदगढ़ रोड पर दूधी सिंह की ट्यूवेल के निकट युवक का शव पड़ा मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें