फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी मारने वाला कलुआ गिरफ्तार

Tue, 01 Jan 2019 12:18 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा में कलुआ गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना बवाल कांड में इंस्पेक्टर को गोली मारने के आरोपी प्रशांत नट की गिरफ्तारी के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने कलुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। कलुआ पर इंस्पेक्टर के सिर में कुल्हाड़ी मारने का आरोप है। देर रात तक पुलिस कलुआ से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन




तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के चिंगरावठी क्षेत्र में गोकशी के बाद हुई हिंसा में तत्कालीन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी के युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट समेत 29 लोगों को अब तक सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तार हुए प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर को गोली मारने की बात कबूली थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि इंस्पेक्टर को गोली मारने से पूर्व कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कलुआ को पुलिस ने दबोच लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कलुआ को पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें