डेढ़ घंटे में 50 बार देखी बवाल की वीडियो
एसटीएफ के अधिकारियों ने चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल की कई वीडियो देखीं। इनमें दो महत्वपूर्ण वीडियो एसटीएफ के पास हैं। फोरेंसिक लैब से भी इनकी जांच कराई जा रही है जिसमें एक युवक पर भी शक है कि शायद उसने गोली चलाई। उस वीडियो को एसटीएफ ने जितेंद्र उर्फ जीतू को भी दिखाया, जिसमें यह बताया गया कि वह युवक जीतू नहीं बल्कि दूसरा युवक है।
12.50 पर निकलने की बात कही, लेकिन नहीं था सुबूत
पूछताछ के दौरान जीतू ने बताया कि वह हंगामे के दौरान दोपहर करीब 12.50 पर मौके से निकल गया था। उसका कहना था कि उसे गुलावठी से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़नी थी। अधिकारियों ने जब इस बाबत उससे सुबूत मांगा तो वह कोई तथ्य नहीं दे सका।
एसपी देहात का भी हुआ तबादला
स्याना बवाल के बाद एसपी ग्रामीण रईस अख्तर का भी शासन ने तबादला कर दिया। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक, मॉडर्न कंट्रोल रूम में तैनात मनीष मिश्र को एसपी देहात बुलंदशहर के पद पर भेजा गया है।