फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: 38 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट, पांच हत्या के दोषी

Sat, 02 Mar 2019 07:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बुलंदशहर के स्याना बवाल में 90 दिन बाद शनिवार को एसआईटी ने 38 आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पांच आरोपियों को इंस्पेक्टर की हत्या का दोषी माना गया। 
विज्ञापन


33 आरोपियों को हत्या की कोशिश समेत बलवा करने आरोपी माना गया है। अभी पूरे प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश व विवेचना आईजी मेरठ रेंज के निर्देशन में हो रही है। 

स्याना की चिंगरावठी चौकी क्षेत्र में पिछले तीन दिसंबर को गोकशी के बाद बलवा हो गया था। तत्कालीन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेशराज समेत 27 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर 20 नामजद व 19 बलवे के आरोपियों को पकड़ चुकी थी। 
विज्ञापन

कुल 39 आरोपी मामले में थे। नामजद 27 आरोपियों में से सुमित भी था। शनिवार को आईजी मेरठ रेंज प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने शाम करीब पांच बजे 38 नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। 

इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी प्रशांत नट, जॉनी, राहुल, डेविड और लोकेंद्र को मानते हुए चार्जशीट लगाई है। अन्य आरोपियों को एसआईटी ने बलवा, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में आरोपी माना है। 

बीते दिनों कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले 39वें आरोपी महाब गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार के खिलाफ अभी चल रही है। चार्जशीट पर आगामी मंगलवार को सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें