बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी मनोज का 8 वर्षीय पुत्र निशांत और बॉबी का 7 वर्षीय पुत्र दुष्यंत सोमवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे और डूबने से मौत हो गई।
दरअसल कुछ दिन पहले तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था। जिस कारण तालाब की गहराई भी अधिक थी। नहाते समय दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो तालाब की तरफ दौड़ पड़े।
आनन-फानन में उन्होंने दोनों बच्चों को किसी तरह से तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें पहासू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
बच्चों की मौत की सूचना पाकर उनके घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि दोनों बच्चे परिजनों को बिना बताए ही तालाब पर नहाने चले गए थे।