अनूपशहर में शेरपुर गांव में सोमवार को स्नान के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक फखरूद्दीन का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ है, दूसरे की तलाश जारी है।
बरात में आए 5 किशोर गंगा में बहे, दो लापता
गांव शेरपुर में सोमवार को अलीगढ़ जिले के गांव रजकपुरी से बरात में आए पांच किशोर गंगा में नहाते वक्त बह गए। मोहसिन, शान मोहम्मद व यूसुफ तो किसी तरह तेज बहाव से बचकर निकल आए, लेकिन फखरूद्दीन व जाहिद का पता नहीं चला।
घटना के पता चलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गई। किशोरों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि राजघाट व रामघाट से भी गोताखोर बुलाकर किशोरों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चला था।