अनिल सिसोदिया भाजपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में हुई स्याना हिंसा के आरोपी को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना का जिला महामंत्री बनाया गया है। यह एक कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के संग कार्यक्रम में नजर आया। इस कार्यक्रम की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
इस कार्यक्रम की फोटो सपा के जिला महासचिव ने सोशल साइट पर पोस्ट कर उसमें यूपी पुलिस और पूर्व मुख्यमंत्री को टैग किया। दरअसल बीजेपी के बुलंदशहर जिले के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में उनके साथ शिखर अग्रवाल नाम का शख्स नजर आ रहा है। शिखर स्याना हिंसा का आरोपी है।