बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ मौके पर आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हैं। आरोपी का नाम नकुल बताया गया है जो चांदपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।