बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव साेहनपुर में एक मजदूर की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में काेहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक गांव सोहनपुर निवासी मजदूर आरिफ (22) पुत्र सिराजुद्दीन की अज्ञात लाेगाें ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।