फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे गैंगरेप पर यूपी पुलिस का एक और दावा निकला खोखला, अब सामने आई सच्चाई

Thu, 11 Aug 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में एच-91 पर मां और बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईजी मेरठ जोन ने वारदात में शामिल बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिनमें परवेज भी शामिल है।
विज्ञापन


परवेज उर्फ फाती नाम का बावरिया गिरोह का सदस्य पांच साल से सहारनपुर की जेल में बंद है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर आईजी किस फाती की बात कर रहे हैं?

वर्ष 2011 में सहारनपुर में डीएम आवास के पास एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लोहे की रॉड से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2011 से जेल में बंद है फाती ज‌िसे आईजी ने बताया था फरार

bulandshahr gangrape - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन एसएसपी दीपक रतन ने घटना में बावरिया गिरोह का हाथ होने की बात कही थी। साथ ही परवेज उर्फ फाती नाम के बावरिया गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो आज भी जेल में ही बंद है।

बुलंदशहर की वारदात पर आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय ने बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिनके नाम सलीम, जुबेर और परवेज बताए गए हैं।

ऐसे में सवाल यह है कि जब बावरिया गिरोह का परवेज सहारनपुर की जेल में बंद है तो जिस परवेज को पकड़ा गया है वह कौन सा परवेज है? परवेज के बारे में पूछताछ को लेकर सहारनपुर जेल अधिकारियों के फोन भी लगातार बज रहे हैं।

बावरिया गिरोह का परवेज उर्फ फाती पांच साल से सहारनपुर की जेल में बंद है। हो सकता है बुलंदशहर की घटना में पकड़ा गया परवेज कोई अन्य सदस्य हो। परवेज उर्फ खाती के जेल में होने को लेकर कई लोगों ने पूछा है।- सेवाराम, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें