बुलंदशहर में एच-91 पर मां और बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईजी मेरठ जोन ने वारदात में शामिल बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिनमें परवेज भी शामिल है।
परवेज उर्फ फाती नाम का बावरिया गिरोह का सदस्य पांच साल से सहारनपुर की जेल में बंद है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर आईजी किस फाती की बात कर रहे हैं?
वर्ष 2011 में सहारनपुर में डीएम आवास के पास एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लोहे की रॉड से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।