फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: ओआरएस का घोल समझकर डायरिया से पीड़ित वृद्ध ने पी लिया कीटनाशक, हो गई मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

शुक्रवार को ओआरएस का घोल समझ बुजुर्ग ने कीटनाशक पदार्थ का घोल पी लिया। कीटनाशक पदार्थ पीने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी। परिजन बुजुर्ग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग डायरिया से पीड़ित होने पर घर पर ही उपचार करवा रहा था। शुक्रवार को ओआरएस का घोल समझ बुजुर्ग ने कीटनाशक पदार्थ का घोल पी लिया। कीटनाशक पदार्थ पीने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी। परिजन बुजुर्ग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के बुजुर्ग का शव घर ले गए। जानकारी के अनुसार स्याना क्षेत्र के गांव हरवानपुर निवासी 88 वर्षीय मही सिंह को तीन दिन पूर्व डायरिया की बीमारी हो गई। परिजन मही सिंह को घर पर ही ओआरएस का घोल लाकर पिला रहे थे। 

शुक्रवार को मही सिंह के पास कीटनाशक पदार्थ का घोल रखा था जिसे बुजुर्ग ने ओआरएस का घोल समझ पी लिया। इसके बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी। बुजुर्ग के शोर मचाने पर परिजन उनके पास पहुंचे और उन्होंने भूल से कीटनाशक घोल पीने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बुजुर्ग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और कीटनाशक पदार्थ पीने की बात कही। चिकित्सक ने जांच में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि डायरिया पीड़ित के कीटनाशक पदार्थ के घोल पीने से मौत की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें