सीवर खोदाई के दौरान एक मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र स्याना में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं एक घायल है।
जानकारी के अनुसार स्याना में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन की खुदाई चल रही है। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से दो मजदूर इसमें दब गए। हालांकि दो में से एक मजदूर की मौत हो गई और घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।