मंगलवार को यह पूरे कार्यालय में फैल गया, जिसके चलते हड़कंप मचा गया। इसकी कार्यालय में चर्चा भी जोरों पर चलने लगी। साथ ही यह वीडियो बीएसए के पास भी पहुंच गया। बीएसए ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कनिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया।
साथ ही जांच बैठा दी है और उसे नगर क्षेत्र कार्यालय में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप भी मचा हुआ है। वहीं चर्चा है कि जो बाबू बीएसए कार्यालय में शराब पी रहा था। वह बीएसए का काफी करीबी है।
चौकीदार पर भी गिरी गाज
बताया गया कि जिस समय जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बाबू शराब पी रहा था तो उस समय चौकीदार भी मौजूद था। यह मामला देर रात्रि का बताया गया। उस समय चौकीदार अतुल शर्मा ड्यूटी पर था। जबकि उसकी जिम्मेदारी थी कि उसे इसकी जानकारी बीएसए या फिर किसी उच्च अधिकारी को देनी थी। लेकिन उसने भी इस घटना को छिपाया और जांच में सामने आया कि वह भी शराब पीने में शामिल रहा। इसके लिए बीएसए ने चौकीदार को भी निलंबित कर दिया है।
बता दें कि बीएसए कार्यालय हमेशा चर्चाओं में रहता आया है। कई साल पहले एक बाबू द्वारा शिक्षक से रिश्वत मांगने पर उसे गोली मारने का प्रयास किया था। कई बार बाबुओं द्वारा काम करने और फाइल पर साइन करने सहित कई तरह के कामों को लेकर रिश्वत मांगने के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं।
साथ ही इस तरह के मामले संज्ञान में आने पर कार्रवाई भी होती रहीं। बावजूद इसके सुधार नहीं आया और अब कार्यालय में शराब के सेवन ने एक बार फिर कार्यालय को चर्चाओं का विषय बना दिया है।
कार्यालय में शराब का सेवन करने का जो वीडियो वायरल हुआ है। उससे कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। मामला संज्ञान में आने पर बाबू के साथ रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही आगामी जांच बैठा दी है, आगामी जांच रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर