शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाश पशु चोरी कर कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद बदायूं निवासी जाहिद,अकबर, शाकिर और छतारी निवासी महबूब को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक वाहन में 7 पशु भी बरामद कर लिए गए।
पूछताछ में चोरों ने बताया कि क्षेत्र से ही पशुओं को चुराया गया था और पशु चोरी के मामले में छतारी के चेयरमैन हाजी अशरफ भी लिप्त हैं। अशरफ के कहने पर ही पशुओं की चोरी की गई थी और चेयरमैन की गाड़ी से ही चोरी किए गए पशुओं को जिले से बाहर भेजने की तैयारी थी। मामले में चेयरमैन का नाम सामने आते ही पुलिस ने पकड़ में आए बदमाशों के साथ चेयरमैन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में चेयरमैन ने खुद को निर्दोष बताया है और मुकदमा राजनीति से प्रेरित बताया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।