बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्रख की विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत के ऊपर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
इस वीडियो में खुद को पत्रकार बताने वाला व्यक्ति विधायक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता सुना जा सकता है। मामले में रविवार देर शाम डिबाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
साथ ही देर रात आरोपी कथित पत्रकार भानु प्रताप सिंह को डिबाई कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।