एसबीआई एटीएम से 11 लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के काकोद शहर में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन से चोर करीब 11 लाख रुपये की नकदी चुरा कर फरार हो गए ।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात हुई । इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी को कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को खोला और करीब 11 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए । पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।