फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वीं मंजिल से गिरी कारोबारी की पत्नी, मौत    

Thu, 08 Jun 2017 08:16 PM IST
       
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
सेक्टर ओमीक्रॉन स्थित ओमेक्स सोसायटी की 14 वीं मंजिल सेे गिरकर टिंबर व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी दी कि महिला ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की है। वहीं, सूचना पर पहुंचे दिल्ली निवासी मायके वालों ने ससुराल वालों पर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।  
विज्ञापन

     
कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन में ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी की 10 वीं मंजिल पर दिल्ली के नया बाजार निवासी टिंबर व्यापारी परिवार समेत रहता है। बुधवार देर रात टिंबर व्यापारी की पत्नी सुनीता की 14 वीं मंजिल सेे गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी परिजन सोसायटी में पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर पड़ताल की।वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर सुनीता से जबरन सुसाइड नोट लिखवाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सुनीता का उसके पति से अक्सर विवाद रहता था। उन्होंने पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

ससुराल वालों पर कार्रवाई की तो आत्मा को नहीं मिलेगी शांति’      
पुलिस का कहना है कि सुनीता की मौत के बाद उसके घर की पड़ताल की गई। उसकी रसोई से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है। इसके अलावा उसने यह भी लिखा है कि अगर उसकी मौत के बाद ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


छत से कूदती तो दीवार के सहारे नहीं मिलता शव       
महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत सुनीता की हत्या की है। उनका कहना है कि डेढ़ माह पहले ही सुनीता का पति ने दिल्ली से साजिश के तहत ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट किया था। मायके वालों ने सवाल उठाया और कहा कि सुनीता का शव जमीन पर दीवार के बिल्कुल किनारे मिला था। अगर, कोई 14 वीं मंजिल से कूदेगा या गिरेगा तो वह दीवार से दूर जाकर गिरेगा। वहीं, उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने सुनीता की हत्या से पहले उससे जबरन सुसाइड नोट लिखवाया होगा।

न घर में घुसने दिया, न बच्चों से मिलवाया      
मायके वालों ने बताया कि सुनीता की मौत की सूचना पर जब वह सोसायटी में पहुंचे तो उन्हें सुनीता के घर पर नहीं जाने दिया गया। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां जाने से रोक लिया और उन्हें सुनीता के दो बेटों से भी बात नहीं करने दी गई। उन्होंने बताया कि सुनीता का 10 वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसके 8 व 6 वर्ष के दो बच्चे हैं। 

पहले हाथ की नस काटी, फिर लगाई छलांग      
दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया कि महिला की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। 14 वीं मंजिल पर सब्जी काटने का चाकू व खून मिला है। महिला नेे छलांग लगानेे से पहले हाथ की नस भी काटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वाले आरोप लगा रहे हैं, उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर ली जाएगी।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें