फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीराबाद में मकान की छत गिरी चार युवक घायल, किराएदार हैं सभी पीड़ित

Tue, 20 Aug 2019 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घर की छत गिरने से चार लोग हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वजीराबाद के झड़ौदा इलाके में सोमवार सुबह एक घर की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में मौजूद चार किराएदार विपिन (25), विकास (18), कुंदन (18) और राजन (20) घायल हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे युवकों को निकालकर सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सभी की हालत में सुधार है। जांच में पता चला कि मकान 70 साल पुराना था। पुलिस ने घायल युवकों के बयान पर मकान मालकिन सुनीता के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे झड़ौदा पार्ट दो गली नंबर 11 में एक मंजिल बने घर की छत गिरने की जानकारी मिली थी। सभी घायल मूलत: बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। सभी इस मकान में किराएदार थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि करीब 60-70 साल पुराने मकान की छत शायद बरसात के कारण कमजोर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें