फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर से नीचे गिरी बिल्डिंग की लिफ्ट, महिला घायल

Tue, 07 Aug 2018 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमीक्रॉन-3 की प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट सोसायटी में सोमवार दोपहर एक लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में महिला व उसकी चार साल की बेटी सवार थे। महिला को चोटें आई हैं। वहीं, घटना के विरोध में मंगलवार को सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और शुल्क वसूलने के बाद भी सही रखरखाव नहीं कराने का आरोप लगाया। सूरजपुर कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सोसायटी के एन टावर निवासी ज्योति सिंह चार साल की बेटी को लेकर स्कूल से लौटी थीं। बेसमेंट में कार खड़ी करने के बाद वह लिफ्ट से ऊपर जाने लगीं। उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर उतरना था, लेकिन वहां लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला और अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई।

इससे महिला की गर्दन और कंधे में चोट आई है। बच्ची बच गई, लेकिन हादसे के बाद से वह डरी और सहमी है। मां-बेटी का शोर सुनकर सोसायटी के लोग वहां पहुंचे और महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट 10वीं या ऊपर की मंजिल से गिरती तो हादसा बड़ा हो सकता था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बिल्डर प्रबंधन के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। लोगों का आरोप है कि एक महिला भाजपा नेता के कहने पर पुलिस ने कर्मचारी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया।

विज्ञापन

बेसमेंट में टपकता रहता है पानी

बिल्डर पर लगाया लापरवाही का आरोप 
मंगलवार को सोसायटी के लोगों ने गेट पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि बिल्डर 1.72 पैसे प्रति वर्ग मीटर की दर से मरम्मत शुल्क ले रहा है, लेकिन सोसायटी की मरम्मत नहीं करवा रहा है।

लिफ्ट गिरने की पहले भी कई घटना हो चुकी हैं। एक माह पहले बेसमेंट में एक दीवार गिर गई थी। सोसायटी में कुल 13 टावर हैं जिनमें 704 फ्लैट हैं। फिलहाल यहां 400 से अधिक परिवार रह रहे हैं। लोगों ने बिल्डर को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। 

बेसमेंट में टपकता रहता है पानी
लोगों ने बताया कि सोसायटी के बेसमेंट में हमेशा पानी टपकता रहता है। पानी को निकालने के लिए बिल्डर ने कई जुगाड़ कर रखे हैं। यहां तक की लिफ्ट के निचले हिस्से में भी पानी भर जाता है। पानी से बचाने के लिए लिफ्ट को कुछ पहले रोक दिया जाता है जो हादसे की वजह बना है।  

तत्काल कार्रवाई कर लिफ्ट को किया गया दुरुस्त 
प्लूमेरिया के प्रवक्ता का कहना है कि वर्ष 2009-10 से टरक्वोइस कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. को रखरखाव की जिम्मेदारी दी हुई है। लिफ्ट की देखरेख मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक ने संभाली हुई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दोनों एजेंसी ने समस्या का समाधान किया गया। लिफ्ट के रखरखाव व संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें