मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख
सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।'
अभी कुछ दिन पहले की बात है मैंने विधानसभा में यही मुद्दा उठाया था कि मुस्तफाबाद में कैसे 50-60 वर्ग गज में 5-6 मंजिल मकान बनाए जा रहे हैं। मैने एमसीडी कमिश्नर, एलजी सबको इसके संबंध में पत्र लिखा, लेकिन निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई, आज की ये घटन इसी का परिणाम है। --मोहन सिंह बिष्ट, विधायक मुस्तफाबाद